फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: बांस में उतरा करंट, चपेट में आने से दुकानदार की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 06 Jun 2021 11:06 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में रविवार की सुबह बांस में उतरे करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वो साफ-सफाई करके पानी का छिड़काव कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में रविवार की सुबह बांस में उतरे करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। जिले के  करगरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की अपने घर के पास ही एक दुकान है। रोज की तरह रविवार की सुबह भी वह दुकान खोलने पहुंचा। प्रतिदिन की तरह साफ-सफाई करके पानी का छिड़काव कर रहा था।

विज्ञापन


पास में बांस का पेड़ था और वह ऊपर 11 हजार वोल्ट के तार से सट रहा था। बांस के सहारे करंट उतर रहा था। इस बात से अनजान नंगे पांव पानी का छिड़काव कर रहा सुरेश करंट की चपेट में आ गया। अचानक वो गिरा और छटपटाने लगा। मौके पर पहुंचे लोग तुरंत उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें