फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल लदे मिनी टैंकर को पुलिस ने पकड़ कर किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने डीजल लदा एक मिनी टैंकर पकड़ लिया। चालक द्वारा पिकअप में टैंक बनाकर डीजल का परिवहन करने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने टैंकर सीज कर दिया। शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक शशिकांत मौर्य की तहरीर पर चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बभनौली में चेकिंग के दौरान दारोगा जितेंद्र कुमार ने एक पिकअप को पकड़ कर उसमें स्थापित टैंक को चेक किया तो डीजल भरा था।ं उन्होंने चालक से डीजल परिवहन करने से संबंधित कागजात दिखाने का कहा तो नहीं दिखा सका। संदेह होने पर पुलिस मिनी टैंकर कोतवाली ले गई और आपूर्ति विभाग को सूचना दी। रात में डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने खाद्य अधिकारी रिपुसूदन लाल आर्य, अरुण प्रकाश, पूर्ति निरीक्षक शशिकान्त मौर्य, अभिषेक कुमार, को प्रकरण की जांच के लिए भेजा। शनिवार को जाच दल द्वारा पिकअप को बनाए गए मिनी टैंकर के संबंध मेें रिपोर्ट सौंपा गया। रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में स्थित एक पंप से 2000 लीटर डीजल राबट्र्सगंज के रहने वाले एक ठेकेदार को पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था। टैंक में लदे डीजल के खरीद एवं बिकी आदि के सम्बन्ध में कोई कागज नहीं है। वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र भी समाप्त हो चुका है। कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक की तहरीर पर वाराणसी के रहने वाले मिनी टैंकर के चालक सोहन मिश्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें