Sonbhadra News: बिरयानी की दुकान पर मारपीट को लेकर आसपास के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। मारपीट के दौरान मनबढ़ों ने बेल्ट निकालकर युवक को पीटा। उसके बाद दुकान में तोड़फोड़ की।
रेणुकूट के पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर एक होटल में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में होटल मालिक महबूब आलम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, बीते एक अप्रैल की रात में लगभग 11 बजे उसकी दुकान पर संजय यादव, मिंटू यादव व दो अन्य लोग आए और खाना खाकर बिना पैसे दिए जाने लगे पैसा मांगने पर उन लोगों ने लोहे की चेन और बेल्ट से उसकी बहुत बुरी तरह पिटाई की जिससे वह घायल हो गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक सड़क की तरफ से आते हैं और दुकानदार पर हमला करते हुए बर्तनों को इधर-उधर गिरा देते हैं, दोनों युवक दुकानदार पर हमला करने के बाद तुरंत वहां से भाग खड़े होते हैं।
इस हमले से दुकानदार को काफी चोट आई है और उसके सिर से खून निकलता हुआ दिखाई देता है। तहरीर पाकर पुलिस ने आरोपी संजय यादव, मिंटू यादव व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 323, 504, 506, 427 व 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पिपरी सीओ अमित कुमार ने कहा कि मुर्धवा मोड पर होटल में मारपीट की सूचना मिली थी जिस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।