नगवां ब्लाक के रायपुर ग्राम पंचायत में घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ
रविवार को लेागों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रोकवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कार्य प्रभारी
अभियंता मौके पर आकर गुणवत्ता की जांच नहीं करते, काम नहीं होने दिया
जाएगा। जिला पंचायत से बन रही इस सड़क के निर्माण को देख प्रतीत हो रहा है
कि यह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी।
इस बाबत पूछे जाने पर सीडीओ महेंद्र
सिंह का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
जिला पंचायत की ओर से रायपुर
ग्राम पंचायत में पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घटिया
सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
अब जबकि जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म
होना है और नए अध्यक्ष का चुनाव होना है, ऐसे में नया निर्माण कार्य वैसे
ही क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार को ग्रामीणों ने
घटिया निर्माण पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन कर काम रोकवा
दिया।
गांव के साबिर, ज्ञानचंद, देवनारायण का कहना है कि जिला पंचायत इस
वक्त कैसे कोई निर्माण कार्य करा रहा है इसकी जांच कराई जानी चाहिए। उधर,
सीडीओ महेंद्र सिंह ने पूछने पर कहा कि उनके पास निर्माण में घटिया सामग्री
के इस्तेमाल की कोई जानकारी नहीं है।
यदि शिकायत मिली तो इसकी जांच कराकर
कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अशरफ, बालेश्वर, मोहन सिंह
खरवार, विनोद सिंह, अनिरुद्ध, फजीहत अंसारी, अमृत लाल शामिल रहे।