फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 24 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
शिवरात्रि पर दर्शन करने पहंुचे लोग
विज्ञापन
सावन माह के तीसरे सोमवार को लगभग एक लाख कांवरियों ने शिवद्वार धाम में जलाभिषेक किया। सबसे पहले डाक बम कांवरियों ने शिवद्वार में जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। पड़ोसी जनपदों समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड से भी कांवरियों शिवद्वार में पहंुचे।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर स्थित शिव मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, बरैला महादेव मंदिर, कंडाकोट मंदिर पर भक्तों का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा। भक्तों ने तीसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर बेल पत्र, धतुर, मदार, फूल, चावल, रोली, चंदन, मधु, दधि, दुध, फल, मिष्ठान आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।


भक्तों की ओर से जगह-जगह रूद्राभिषेक भी कराया गया। विजयगढ़ किला से नई बाजार, राबर्ट्सगंज, चुर्क, परासी पांडेय, शाहगंज, घोरावल के साथ ही मिर्जापुर से लेकर मड़िहान, कलवारी, जमुई, घोरावल और शिवद्वार तक हर जगह सड़कों पर कांवडिय़ों का ही रेला दिखाई पड़ा। घोरावल से शिवद्वार तक का पूरा क्षेत्र रविवार शाम तक शिवप्रिय भगवा रंग से पट गया और कांवड़िए मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन



सोमवार को तड़के दो बजे रात्रि में उमामहेश्वर की प्रतिमा का दिव्य शृंगार किया गया और मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खोल दिया गया। सबसे पहले डाक बम कावरियों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही कांवरियों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घोरावल नगर के प्राचीन शिव मंदिर, दशामिहवा तालाब के शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें