फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (महुली)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहां गांव में सविता देवी (25) पत्नी संजय कुमार ने रविवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार वाले उसे लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि संजय कुमार की दो पत्नी थी। पहली पत्नी दो वर्ष पहले किसी अन्य दूसरे व्यक्ति के साथ घर छोड़ कर चली गयी थी। इसी बीच संजय ने सविता से शादी कर ली, जिससे छह माह की एक लड़की भी है। इधर पहली पत्नी भी चार महीने से पुन: संजय के घर पर आकर रहने लगी। इसी बात को लेकर रात में घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें