फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्ति में डूबा रहा सोनांचल

Mon, 03 Aug 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 सावन के पहले सोमवार को जिले में स्थित शिवालयों और देवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। साथ ही हजारों की संख्या में कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


इस दौरान हर-हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ शिवद्वार पर रही, यहां जिले के विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर तालाब और मिर्जापुर गंगा नदी से जल लेकर कांवरिया पहुंचे थे। कांवरियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किया गया था।


रविवार की शाम करीब छह बजे सुप्रसिद्ध विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर तालाब से जल लेकर और मिर्जापुर स्थित गंगा नदी से जल लेकर कांवरियों का जत्था गुप्तकाशी पहुंचने लगा था।
विज्ञापन


अर्द्धरात्रि के बाद पूजन-अर्चन के साथ उमा-माहेश्वर का पट खुला तो हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद कांवरियों ने उमा-माहेश्वर के ऊपर जलाभिषेक करना शुरू किया।

सोमवार की सुबह दूर-दूराज से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस प्रशासन के कड़ी व्यवस्था के बीच कतारबद्ध होकर भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स के साथ एसडीएम कैलाश सिंह, एएसपी शंभूशरण, सीओ सच्चिदानंद, घोरावल कोतवाल रमाकांत पांडेय मौजूद रहे।

इसी प्रकार से पंचमुखी, बरैला, गौरीशंकर, गोठानी, गोरारी शिव मंदिर, कंडाकोट के अलावा राबर्ट्सगंज नगर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर, बरकरा स्थित बुढ़उ महादेव मंदिर, बभनी स्थित बूढ़ा देव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।

महुली प्रतिनिधि के अनुसार कनहहेश्वर शिव मंदिर, गोरकेश्वर मंदिर, ककरिहा स्थित शिव मंदिर, शनिचर बाजार स्थित, प्राचीन शिव पहाड़ी कनहर मेें भोर से ही कांवरियों ने जलाभिषेक किया।

ओबरा  संवाददाता पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में  श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक पूरे विधि विधान से किया।

इस दौरान  सेक्टर तीन स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार, संकट मोचन मंदिर सेक्टर दो, श्री  राम मंदिर, हनुमान मंदिर, मां शीतला माता मंदिर आदि स्थानों पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

चोपन/ वैनी में शिवालयों में कांवरियों से लेकर श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर शाम तक पूजन-अर्चन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगवां ब्लाक के सेमरिया, तेलाड़ी, पवनी से काफी संख्या में कांवरिया बिहार के अधौरा स्थित कजरादह में कपिलेश्वर महादेव व निरंकारी महादेव के यहां जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें