फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ने ग्रहण की पार्टी सदस्यता

Sun, 02 Aug 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा की ओर से रविवार को अनपरा गांव के बजरंगनगर और लाल टावर बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी की मौजूदगी में निषाद समाज के दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

ओंकार केशरी ने कहा कि भाजपा समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जाति-पांति की नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। कहा कि यहीं वजह थी कि 2014 के लोस चुनाव में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर केंद्र की कुर्सी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अनपरा मंडल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला ने कहा कि सूबे में भी अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत वाली पार्टी बनकर उभरेगी। जिला कार्य समिति सदस्य संजय तिवारी, अनिल दुबे ने कहा कि भाजपा 11 करोड़ सदस्य बनाकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इससे साबित है कि लोगों का झुकाव तेजी से पार्टी की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें