फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर सौंपा डीएम को ज्ञापन

Sat, 06 Jun 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की मांग की। शिक्षामित्रों ने विशिष्ट बीटीसी और बीटीसी के लिए आरक्षित पदों पर शिक्षामित्रों को समायोजित करने की मांग से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षामित्र शनिवार को भारी संख्या में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों को अब तक सहायक अध्यापक न बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की। यहां शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि जिले में द्वितीय चरण के 1518 शिक्षामित्रों का समायोजन परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पर करना था। इस संबंध में शासनादेश हुआ था कि 30 मई तक समायोजन पूर्ण कराते हुए शासन को अवगत कराएं। कहा कि जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा द्वितीय चरण के महज 610 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर किया गया है। शेष 908 शिक्षामित्रों का समायोजन अब तक नहीं किया गया। शेष शिक्षकों का समायोजन न होने के कारण शिक्षामित्रों में नाराजगी हैं। उन्होंने कहा कि बीएसए का कहना है कि सहायक अध्यापक पद की जगह रिक्त नहीं है। महामंत्री प्रेम बहादुर यादव ने कहा कि जिले में अभी सहायक अध्यापक का पद रिक्त पड़ा है, जो विशिष्ट बीटीसी और बीटीसी के लिए आरक्षित कर रखा गया है। इन आरक्षित की गई सीटों पर ही शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाए। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर विनोद केशरी, सुनील कुमार, मनोहर सिंह, सुरेंद्र कुमार, अर्चना गुप्ता, लालजीत मौर्या, राकेश देव, अभिनव कुमार, अरुण केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें