फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक ने श्रमिकों को बांटी 900 साइकल

Sat, 06 Jun 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने शनिवार को रावर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में 900 श्रमिकों को साइकल वितरण किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों के हित में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दुर्घटना सहायता योजना, मातृत्व हित लाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणयन योजना संचालित हैं। इसके अलावा गंभीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार पुत्री विवाह अनुदान आदि योजना संचालित हैं। घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों के साथ है। सीडीओ महेंद्र सिंह एवं श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि जो श्रमिक अपना पंजीयन नही करा सके हैं वे तत्काल श्रम विभाग कार्यालय से संपर्क करके अपना पंजीयन करा लें। इस मौके पर सईद कुरैशी, विजय यादव, हिदायत उल्ला खां, राजकिशोर सिंह, संजय सिंह, संजय कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें