फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का बहिष्कार आज से

Sun, 13 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को बभनी ब्लाक संसाधन केंद्र पर आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही के निर्देश पर शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षकों के सोमवार से दो दिवसीय विद्यालयीय कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अपने हक की लड़ाई के लिए  सुप्रीम कोर्ट जाने का भी फैसला किया गया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही से वार्ता हुई है। उनके निर्देश पर शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षक दो दिनों तक विद्यालयीय कार्य का बहिष्कार करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं, बल्कि अपने हक की लड़ाई के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्रों ओर समायोजित शिक्षकों की यह कुर्बानी जरूर रंग लाएगी।
विज्ञापन


 कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूर्ण भरोसा है कि उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। अंत में हाईकोर्ट के फैसले से आहत होकर जिन शिक्षामित्रों और समायोजित शिक्षकों ने आत्महत्या की है, उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर प्रवीण केशरी, सुजीत पांडेय, अशोक कुमार, रीमा देवी, विद्यावती, सरोज, मंजू, लक्ष्मी प्रसाद, अजीत पांडेय, चंद्रसेन पांडेय, उमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें