सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पोस्ट को शेयर करने के मामले में अनपरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में है। तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पहलगाम में आतंकी हमला के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनकर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अनपरा के व्यापार मंडल की तरफ से दिए गए तहरीर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए तहरीर में अनपरा व्यापार मंडल अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया ने बताया है कि अनपरा बाजार निवासी शब्बीर अंसारी और जुबैर अंसारी पुत्र जमीरूद्यीन एवं इजहार पुत्र इस्लाम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी जी की आपत्तिजनक वीडियो पाकिस्तानी यूट्यूबर के फेसबुक से शेयर किया है।
जब इसके फेसबुक आईडी को खोलकर देखा गया तो सभी पोस्ट भारत विरोधी, प्रधानमंत्री एवं आरएसएस विरोधी में प्रसारित है। इनके पोस्ट से लगता है ये लोग देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। ऐसे पाेस्ट से हम सभी के भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और राष्ट्र का मान भी घटाता है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार की रात में ही आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के तीनों आरोपियों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।