फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईवे के तिराहों पर ठेला, गुमटी और अवैध पार्किंग, हो रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सीमा से गुजर रहे हाईवे के तिराहों पर ठेला, गुमटी और वाहनों की अवैध पार्किंग ने अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों की शिकायतों बावजूद भी इन अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के डिबुलगंज से लेकर औड़ीमोड़ तक पीपल के पेड़ के समीप तिराहा, रामलीला ग्राउंड तिराहा, हास्पिटल तिराहा, दो नंबर गेट, काशीमोड़ बस स्टैंड और वन विभाग ट्रांजिट कैंप के सामने अनपरा काॅलोनी जाने वाले रास्ते पर कहीं ठेला व गुमटी तो कहीं पटरियों पर वाहन खड़े रहते हैं।
यही हाल औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन का है। शाॅपिंग गेट, एमईआइएल काॅलोनी, बिछड़ी चौराहा, अनपरा मोड़, रेणुसागर मोड़, ककरी मोड़, रेहटा मोड़ पर की भी स्थिति यही है। अतिक्रमण के कारण हाईवे पर चलने वाले वाहनों एवं आबादी क्षेत्रों से निकलने वाले दोनो वाहन चालक एक दूसरे को नही देख पाते।
विज्ञापन

इस कारण कई बार बाइक अथवा चारपहिया वाहन हाईवे पर आने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। अतिक्रमण और हाईवे की पटरियों पर खड़े वाहनों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। साथ ही किसी भी तिराहे अथवा सड़क पर कोई भी संकेतक एवं सफेद सुरक्षा पट्टी नही लगाई गई है। इस कारण रात के समय दुर्घटनाएं और बढ़ जातीं हैं।


सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया है। जल्द ही पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। - अपर्णा मिश्रा, नगर पंचायत अनपरा।



हाईवे की पटरियों और सड़कों पर वाहन खड़ा कर रास्ता बाधित करने वाले वाहनों का लगातार चालान किया जा रहा है। कहीं अतिक्रमण किया गया है तो नगर प्रशासन मांग करेगा तो उनके साथ मिलकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। - शिव प्रताप वर्मा, थाना प्रभारी अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें