फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी से पीड़ित मिलीं कई महिलाएं

Fri, 15 May 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल महिला मंडल सिंगरौली की ओर से मनोरंजन केंद्र सिंगरौली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें  63 मरीजों का चेकअप कर दवाएं बांटी गई। इस दौरान कई महिलाएं खून की कमी से पीड़ित पाई गईं।
विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि महिला मंडल की अध्यक्ष नीना नाग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, शकुंतला पांडेय के साथ मरीजों को दवाएं भी बांटी। शिविर में  ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर जांच के साथ ही शरीर का सामान्य परीक्षण हुआ। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिंगरौली डा. उमाशंकर  ने बताया कि परीक्षण के दौरान 63 मरीजों की जांच हुई। इसमें एक महिला को एनीमिया पाया गया।
विज्ञापन



वहीं 54 महिलाओ में 9 से 12 ग्राम तक हीमोग्लोबिन मिला। एक व्यक्ति में उच्च रक्तचाप मिला। चार महिलाएं शुगर से पीड़ित मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें