सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश के बाद भर्ती कराई गई कक्षा सात की छात्रा दुर्गा (14) की बुधवार को मौत हो गई। वह झारखंड के गढ़वा जिला की रहने वाली थी।
यूपी बॉर्डर से सटे गांव बिलासपुर में मंगलवार की रात करीब एक बजे घर में पलंग पर सोई दुर्गा पुत्री प्रदीप गुप्ता को सांप से डस लिया। बगल में साथ सोई मां की नींद खुली तो सांप भाग रहा था।
परिजन रात से सुबह तक ओझा के पास झाड़फूंक में जुटे रहे। हालात सामान्य नहीं होने से दुर्गा को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दुर्गा विंढमगंज के निजी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ाई करती थी। मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन ओझा के यहां झाड़-फूंक के लिए ले जाने के लिए परेशान थे।