फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 10 फीट तक खोला गया ओबरा डैम का फाटक, 26300 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहंद बांध के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि की वजह से ओबरा बांध का एक फाटक 10 फीट तक खोलकर रेणुका नदी में पानी निकाला जा रहा है। रिहंद जल विद्युत परियोजना की इकाइयों से उत्पादन के दौरान भी पानी निकल रहा है। 26300 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले चौबीस घंटे से अधिक समय बीतने पर भी एक फाटक से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं बांध के जलस्तर में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण फाटक की ऊंचाई कम- ज्यादा कर स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता ओबरा बांध रुपेश कुमार खरे ने बताया कि मंगलवार दोपहर ओबरा बांध के फाटक से देर रात बांध का जलस्तर बढ़ने पर उसकी ऊंचाई बढ़ाकर करीब दस फीट कर दी गई। जिससे लगभग 11000 क्यूसेक पानी रेणुका नदी में निकाला गया।
विज्ञापन

ओबरा जल विद्युत परियोजना से हो रहे लगातार उत्पादन के कारण टरबाइन से 15300 क्यूसेक पानी निकलने से रेणुका नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। तटवर्ती इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें