फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सात छुट्टा पशुओं को पकड़कर पहुंचाया आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नगर पंचायत प्रशासन ने बृहस्पतिवार को छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कई पशुओं को पकड़कर चोपन के पशु आश्रय स्थल भेजा गया। पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले पालकों को नोटिस देकर जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


नगर व आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को नगर प्रशासन ने छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान कुल सात गोवंशों को पकड़कर गौशाला भेजा गया। गोवंशों के मालिक गोशाला पहुंचकर जुर्माना देकर अपने पशुओं को ले गए। चार गोवंशो को चोपन के गौशाला में ले जाया गया। अधिशासी अधिकारी ऋचा यादव ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार चलेगा। आज सात गोवंशों को पकड़कर अस्थाई गौशाला में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें