फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के अकड़हवा पोखरा स्थित श्रीराम दरबार एवं हनुमान मंदिर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ हो गया। सोमवार से रुद्रमहायज्ञ और शाम को श्रीराम कथा का आयोजन होगा। प्रयागराज से आए कथावाचक मुरारी बाबू शास्त्री और आराधना चतुर्वेदी प्रवचन करेंगे।
विज्ञापन

आचार्य पंडित नीरजानंद शास्त्री के अगुवाई में अकड़हवा पोखरा स्थित यज्ञ स्थल श्रीराम जानकी एवं हनुमान मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकली। बढ़ौली गांव स्थित श्रीराम जानकारी मंदिर के पास के तालाब से कलश में भक्तगणों ने जल भरा। इसके बाद नगर के बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा निकाली गई। मनीष तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8.30 बजे मंडल प्रवेश पंचांग पूजन होगा। इसके बाद रुद्राभिषेक शुरू होगा। 19 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रुद्राभिषेक और शाम को चार बजे से रात नौ बजे तक प्रवचन होगा। 19 को पूर्णाहुति होगी और 20 को सुबह 11:30 बजे से भंडारा होगा। इसी दिन देर शाम भव्य देवी जागरण होगा। कलश यात्रा में मुख्य रूप से संतोष सिंह पटेल, अनीता मिश्रा, रामचंद्रर पांडेय, मीनू चौबे, मनीष अग्रहरि, आशीष, अरविंद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें