फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य तय कर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी : डॉ. प्रताप

विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में  कैरियर मेला में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अति​थि। स्
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम और सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार और मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रताप कुमार पाल ने किया। कहा कि लक्ष्य तय कर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. प्रताप कुमार पाल ने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है। किशोरावस्था जीवन की महत्वपूर्ण अवस्था है। इस उम्र में सही दिशा तय कर लेने वाला व्यक्ति अपनी मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू, करियर काउंसलर मनीष शुक्ला, रोजगार कार्यालय के यंग प्रोफेशनल सुरेंद्र कुमार प्रजापति और यूको बैंक घोरावल के शाखा प्रबंधक धीरज कुमार ने विद्यार्थियों को कैरियर चयन, रोजगार के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्र छात्राओं ने चार्ट पेपर के माध्यम से विभिन्न करियर विकल्पों को प्रस्तुत किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन शिक्षक राजेश्वर राम शुक्ला ने किया। इस मौके पर रविशंकर, राजमंत्री, अभिनव राय, संतोष कुमार सिंह, विजय प्रजापति, मनोज कुमार, हरेंद्र यादव, प्रभारी हरि नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें