फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ प्रबंधक की खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) के वरिष्ठ प्रबंधक के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की वजह से मौत की बात सामने आई है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रबंधक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात कुमार बरनवाल (50) का शव पावर प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर स्थित आवास में पंखे से लटकता मिला था। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को देने के साथ पुलिस ने शव एनटीपीसी के संजीवनी चिकित्सालय में रखवा दिया था। देर रात वाराणसी के वरुणापार स्थित विंध्यवासिनी नगर से परिजन शक्तिनगर पहुंचे। मंगलवार सुबह घर के लोगों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक केंद्र भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें