फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को नारद जयंती की पूर्व संध्या पर ‘कोरोना संकट के समय सकारात्मक पत्रकारिता’ विषय पर वर्चुअल गोष्ठी हुई। इस दौरान गोष्ठी में मौजूद साहित्यकार, कवि व पत्रकार एवं अन्य वक्ताओं ने सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देते हुए लोकहित के कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक नंदलाल ने कहा कि भारतीय संविधान के 42वें संशोधन में फ्रीडम टू स्पीच का कुछ लोग गलत अर्थ लगा रहे हैं। इसी वजह से वह लोग नकारात्मकता प्रकट कर रहे हैं। कहा कि कुछ मीडिया के लोग भी इस कार्य में लग गए हैं, जो काफी खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि आपदा काल में लोकहित के मुद्दों को ही सकारात्मक रूप से परोसना चाहिए। जिससे लोग भयभीत न हो सकें। अध्यक्षता डॉ. लखनराम जंगली ने की। संघ के जिला कार्यवाह एवं पत्रकार रविंद्र जायसवाल, डीएवी रिहंदनगर, बीजपुर के अध्यापक अनंत मोहन व पत्रकार शेषमणि श्रीवास्तव, शिशु मानव ने भी संबोधित किया। संघ के विभाग प्रचारक नितिन जी, दीप नारायण सिंह, बसंतधारी यादव, सूर्यकांत जायसवाल, अमिताभ मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें