फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर संगोष्ठी, स्वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में प्रथम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी शौर्य और साहस की मिसाल थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और कम उम्र में ही वीरगति को प्राप्त हुईं। संगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सत्यम पांडेय, हरिशंकर विश्वकर्मा, पीयूष, सर्वजीत यादव, अजीत कुमार मौर्य, अतुल दुबे, राजनाथ, बृजेश सिंह, जगत पटेल समेत कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें