दुद्धी में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा-संवाद
इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की ओर से शुक्रवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों मुस्लिम नवयुवक भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। कमेटी के सदर रहीम बख्स खां उर्फ कल्लन खां ने कहा कि मकतब जब्बरिया ईदगाह से नमाज अदा करने के बाद सभी लोग डीजे पर देश भक्ति के धुन पर भव्य जुलूस निकाली गई। यह जुलूस म्योरपुर तिराहा, तहसील मोड़, अमवार मोड़ होते हुए जामा मस्जिद पहुंच कर सभा मे तब्दील हो गया। कार्यक्रम में राफे खां, सेराज खां, आशिफ, सरफराज आदि शामिल रहे।