फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला कबड्डी, जिम्नास्टिक और जूनियर बालिका बॉक्सिंग के चयन ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी, जिम्नास्टिक और जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 25 जुलाई को रॉबर्ट्सगंज स्थित तियरा के विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रायल संबंधित खेल संघों के समन्वय से कराए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि सीनियर महिला जिम्नास्टिक का ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि सीनियर महिला कबड्डी और जूनियर बालिका बॉक्सिंग के ट्रायल सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे।
जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के मंडल स्तरीय ट्रायल सीनियर महिला कबड्डी और जिम्नास्टिक के लिए 28 जुलाई को अपराह्न तीन बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिस्करी पहाड़ी (मिर्जापुर) में होंगे।
विज्ञापन

वहीं जूनियर बालिका बॉक्सिंग के मंडल स्तरीय ट्रायल 27 जुलाई को अपराह्न 1:30 बजे जिला खेल कार्यालय, मुंशी लाटपुर (भदोही) में आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में सीनियर महिला कबड्डी और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता चार से पांच अगस्त तक आगरा में, जबकि जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता एक से चार अगस्त तक वाराणसी में आयोजित होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें