फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड बेस निस्तारण के लिए एक सप्ताह में चयनित करें जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हरित न्यायाधिकरण नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में पर्यावरण संरक्षण व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। अधिशासी अधिकारी अपने-अपने नगर क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट निस्तारण के लिए शत-प्रतिशत जमीन का चयन एक सप्ताह के अंदर एसडीएम से समन्वय स्थापित करते हुए करें। यह निर्देेश डीएम अभिषेक सिंह ने एनजीटी के निर्देशानुसार जिले में गठित जिला पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी एनजीटी के निर्देशानुसार जिला पर्यावरण संरक्षण समिति के दिशा-निर्देशों से अवगत होते हुए अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें। अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी अपनी कारगुजारी का खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। डीएफओ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने काम की रिपोर्ट जिला अर्थ व संख्याधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जिले की रिपोर्ट संकलित करते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को मुहैया कराएंगे और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डीएम के दिशा-निर्देशन में रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेंगे। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें