जिले में ओवरलोड वाहनों का परिवहन बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को ट्रक मालिकों का प्रतिनिधि मंडल प्रभारी डीएम से मिल कर मांगपत्र सौंपा। वाहन स्वामियों ने अंडरलोड परिवहन बंद कराने की मांग की तथा खान और परिवहन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
वाहन स्वामियों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रभारी डीएम को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खनन एवं परिवहन विभाग की मिलीभगत से ओवरलोड गिट्टी, बालू लाद कर ट्रक चल रहे हैं।
चेतावनी देते हुए कहा कि वाहन स्वामियों के जायज मांगों को पूरा करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली की गई तो इसकी शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी। प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह ने वाहन स्वामियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। जांच मेें शिकायत सही मिली तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
मांगपत्र देने में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री, राजेश पांडेय, आशुतोष चौबे, दिनेश पांडेय, संतोष पांडेय, जेपी यादव, फतेह बहादुर सिंह शामिल रहे।