फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज दुकान का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने सोमवार को टीम के साथ राबर्ट्र्सगंज स्थित कई बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक बीज की दुकान का लाइसेंस निलंबित किया। जबकि दो दुकान संचालकों को नोटिस जारी की। वही दो कंपनियों के बीज की बिक्री पर रोक लगाई गई। चेताया कि रोक के बावजूद यदि बीज बिक्री हुई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, छापेमारी से बीज व्यवसायियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

बीज दुकानदारों पर तय मानकों की अनदेखी किए जाने तथा मनमाने रेट पर बीज बेचें जाने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। जिस पर जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने टीम के साथ दुकानों पर छापेमारी की। बताया कि नियम विरुद्ध संचालित हो रहे अजय खाद एवं बीज भंडार राबर्ट्र्सगंज का लाइसेंस निलंबित किया गया। जबकि दो बीज व्यवसायियों को स्टाप सेल नोटिस जारी किया गया। बताया बीज की दुकानों पर दो कंपनी सांई सीड्स और सुदेवी सीड्स के बीज बिक्री के लिए प्रतिबंधित किए गए हैं। दुकानदारों को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान के अभिलेखों को रखे और किसानों को रसीद अवश्य दें। कोई दुकानदार बेवजह व संदिग्ध बीज दुकान में न रखे। वहीं किसानों से आग्रह किया कि वे गांवों में बीज बेचने वालों से सावधान रहे। उनके बीज को कत्तई न खरीदे बल्कि उन्हे रोक कर रखे और इसकी जानकारी जिला कृषि अधिकारी को दें। ताकि उनके खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जा सके। चेतावनी दी कि जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें