दुद्धी। क्षेत्र के बीज विक्रेताओं ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिलकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कृषि विभाग के अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दुद्धी ,विंढमगंज ,म्योरपुर, कचनरवा व बभनी आदि जगहों के बीज दुकानदारों का कहना था कि अपनी आजीविका के लिए बीज, कीट, रसायन व खेती से सम्बंधित अन्य कारोबार करते हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग के अधिकारी जांच के नाम पर उनका उत्पीड़न करते हैं। दुकानदारों ने वसूली का आरोप भी लगाया। आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया के नाम पर स्टाक बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर व अन्य जांच का हवाला देकर बीज व्यापारियों को एफआईआर कराकर जेल भेजने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया। उत्पीड़न के कारण दुकानदारों में भय व्याप्त है। परसा टोला के प्रद्यम्न ने 60 हजार व कचनरवा के दुकानदार नाह्नक चन्द्र ने 20 हजार रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया। उधर, कृषि अधिकारी पीयूष राय ने विधायक व शिकायतकर्ताओं के समक्ष विधायक से कहा कि दुकानदार रेट सूची ,स्टॉक रजिस्टर व वितरण रजिस्टर, जीएसटी सहित रसीद काटें। ताकि ताकि बीज न उगने कि स्थिति में किसानों को उचित हर्जाना मिल सके। विधायक हरिराम चेरो ने बीज विक्रेताओं के शिकायत के मद्देनजर बीज विक्रेताओं की शिकायत का कृषि अधिकारी से निस्तारण कराने को कहा। ज्ञापन देने वालों में चंदन कुमार, कुंदन कुमार, अनिल कुमार, विशाल कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, रामकुमार, ताहिर अहमद आदि शामिल थे।