फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रात में केंद्रों पर पहुंचकर सेल्फी भेजेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। जिले के 77 केंद्रों पर 46787 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं। कंट्रोल रूम से कैमरे की मदद से उसकी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी रात्रि भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें केंद्र पर पहुंचकर सेल्फी भेजनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न पत्र सुरक्षित हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सभी केंद्राें को कैमरे और वायस रिकॉर्डर से लैस किया गया है। कैमरों को जिला और राज्य स्तर पर बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, ताकि किसी तरह की कोई चूक न हो। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा केंद्र और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले को चार जोन, 12 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह रात में भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करे। मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करे कि प्रश्न पत्र सुरक्षित हैं और उससे किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है।
उन्हें इसकी पुष्टि के साथ परीक्षा केंद्र से ही सेल्फी भी भेजनी होगी। सभी केंद्रों के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सात सचल दल का भी गठन किया गया है। 24 फरवरी को पहले दिन हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा होनी है।

कक्ष निरीक्षकों को बताई बारीकियां, गड़बड़ी की न रहे गुंजाइश
बोर्ड परीक्षा से पहले शनिवार को सभी केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें परीक्षा को सकुशल कराने के संबंध में बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों से अवगत कराया गया। यह हिदायत दी गई कि निर्देशों को अच्छी तरह समझ लें, जिससे किसी तरह के गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। जिस विषय की परीक्षा रहेगी, उस दिन संबंधित विषय के शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगेगी। अगर गलती से किसी की ड्यूटी लग गई है तो वह पहले ही सूचना देकर ड्यूटी बदलवा ले। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सीटिंग प्लान को भी अंतिम रूपरेखा देने में केंद्र व्यवस्थापक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें