फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन में दफन था तेल के खेल का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन में दफन तेल के खेल का राज पुलिस ने ढूंढ लिया है। जुगाड़ एनसीएल दुद्धीचुआ कोयला क्षेत्र के फ्यूल फिलिंग प्वांइट पर पकड़ में आया। फ्यूल प्वॉइंट पर तेल भराई का कार्य टोटल फ्यूल मैनेजमेंट (टीएफएम) के जरिए होता है। जांच में उजागर हुआ कि बाईपास सिस्टम स्थापित कर खेल खेला गया है।
विज्ञापन

कोयला खदानों में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के मुगलसराय टर्मिनल से हो रही डीजल की आपूर्ति में बड़ा गड़बड़झाला एसटीएफ वाराणसी यूनिट की टीम ने दो सितंबर को उजागर किया था। इसके बाद पुलिस व एसटीएफ ने टीएफएम ठेकेदार पप्पू टंडन सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनसीएल, आईओसीएल, टीएफएम व ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े 22 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
आरोपियों के बयान और तथ्यों के आधार पर जांच में जुटे पुलिस अफसरों को चोरी प्रमाणित करने में पसीने छूट गए। तेल के खेल के लिए टीएफएम संचालक विकसित जुगाड़ को खोजने में पुलिस को करीब एक माह का वक्त लग गया। जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि एनसीएल में आईओसीएल की ओर से स्थापित फ्यूल फिलिंग प्वाइंट्स पर मौजूद मशीन में तेल की घटतौली के लिए बाईपास व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

मशीन की मीटर रीडिंग के शत प्रतिशत आकलन के लिए एनसीएल ने सीसीटीवी कैमरा लगाया था। कोल प्रबंधन इस व्यवस्था से संतुष्ट था कि उसे सही मात्रा में डीजल मिल रहा है और प्राप्त डीजल के एवज में वह आईओसीएल को भुगतान कर रहा है। यहीं एनसीएल गच्चा खा गया। हो यह रहा था कि बाईपास पाइप को जमीन में दफन कर दिया गया था।
मीटर चलते समय तेल बड़े डंपरों व डोजरों के टैंक के साथ बाईपास सिस्टम से आईओसीएल के अंडरग्राउंड टैंक में पाइप के जरिए वापस चला जाता था। इस तरह अंडर ग्राउंड टैंक में तेल का स्टॉक बढ़ जाता था। एक अनुपात में तेल भंडारण बढ़ने के बाद आईओसीएल मुगलसराय से आने वाले तेल टैंकरों का माल बाहर बेच कर सब कुछ सामान्य कर लिया जाता था। पुलिस ने मिट्टी डालकर दबाई गई बाईपास पाइपलाइन की खुदाई कराई है और साक्ष्य के लिए इसकी वीडियोग्राफी भी कराई है। माना जा रहा है कि पुलिस की नए खुलासे से आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में कुछ और धाराएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें