घोरावल। उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने मंगलवार को खरुआंव ग्राम पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राएं कक्षा में पंक्ति में तथा डाइनिंग हाल में टेबल कुर्सी पर भोजन करते हुए मिली।
एसडीएम ने भोजन, पेयजल, आवास, पठन-पाठन आदि के बारें में विस्तार से छात्राओं से जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं, उनसे अवगत कराते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका वीणा श्रीवास्तव व पार्वती कुशवाहा उपस्थित रहीं।