सोनभद्र। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक स्टेशन-एक उत्पाद योजना के तहत जिले के दो स्टेशनों पर स्टाल लगाए लगाए जाएंगे। इन स्टालों पर यात्री जिले में बनने वाले उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे।
धनबाद रेल मंडल के प्रबंधक ने बताया कि मंडल के 11 स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत हुआ है। इसमें सोनभद्र के रेणुकूट और चोपन स्टेशन भी शामिल हैं। इनके अलावा मंडल के धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, बरकाकाना, टोरी, लातेहार, डाल्टनगंज और सिंगरौली रेलवे स्टेशन भी योजना में शामिल हैं। इन स्टेशनों पर हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट व कपड़े के उत्पाद, पारंपरिक वस्त्र, स्थानीय कृषि उत्पाद व उससे बने सामान, मोटा अनाज व उससे बने सामानों की बिक्री की जाएगी। प्रत्येक स्टेशन पर यह 15 दिनों के लिए एक हजार रुपये में दिया जा रहा है।