फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एसडीएम दुद्धी ने डूब क्षेत्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कनहर बांध के डूब क्षेत्र में स्थित भिसुर गांव में पहुंचकर एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने विस्थापित परिवार से भेंट की। उन्हें शीघ्र पैकेज लाभ का चेक देने का आश्वासन दिया। कनहर बांध का जलस्तर 254.800 है। बांध के चार फाटक खुले हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भिसुर गांव के रामप्रसाद, रमाशंकर, राम नेवाज, भगवानदास, राजेन्द्र से मुलाकात कर एसडीएम ने घर खाली कर दूसरे गांव में जाने को कहा। एसडीएम ने रामनेवाज से वार्ता कर विस्थापित परिवारों की पीड़ा सुनी। कहा कि जिन परिवारों का नाम सूची में हैं, मगर उन्हें मुआवजा नहीं मिला है उसे शीघ्र ही चेक मिलेगा। जिनका नाम सूची में नहीं है, उन्हें भी जल्द से जल्द घर खाली कर दूसरे स्थान पर जाने की हिदायत दी। भिसुर गांव निवासी रामनेवाज ने कहा कि हमारे से महज पचास मीटर की दूरी पर जलभराव हो गया है। सूची में नाम होते हुए भी हम वंचित हैं। फाटक बंद होते ही हमारा घर मकान डूब जाएगा। सिचाईं विभाग के अधिकारी लगातार आश्वासन दे रहे हैं। एसडीएम निखिल यादव के आश्वासन के बाद विस्थापित परिवार के लोग अपना घर खाली करने को राजी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें