फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारपीट में तीन पर एससी एसटी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुआ है।
विज्ञापन

दीवा गांव के रहने वाले रामजीत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के बीरबली सिंह, हीरामनी और बंटेश्वर ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जेदारी को लेकर उनके साथ विवाद किया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने रामजीत से मिली तहरीर पर आरोपी बीरबली सिंह, हीरामनी और बंटेश्वर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें