फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: खड़ी ट्रक में टकराई स्कार्पियो, एक की मौत, मां-बेटा समेत चार घायल; जा रहे थे बीएचयू

Fri, 24 May 2024 09:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: मृतक के समधी दिनेश ने बताया कि स्कार्पियो सवार सभी लोग रिश्तेदार हैं। राजेश की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी, जिनका उपचार कराने वाराणसी के बीएचयू जा रहे थे। रास्ते में यह घटना हो गई। यशोदा मृतक की पत्नी है। सोनू पुत्र है और उपेंद्र दामाद हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में बेकाबू स्कार्पियो खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मां-बेटा समेत चार लोग घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कार्पियो सवार दुद्धी से बनारस जा रहे थे।

विज्ञापन


परासपानी स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर केशव राम महाविद्यालय के सामने खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो तेज गति से टकरा गई। घटना में घायल चालक अमरेश (25) पुत्र रमाशंकर कुशवाहा, यशोदा देवी (48) पत्नी राजेश, उपेंद्र पनिका (34) पुत्र राजेश तीनों निवासी डूमरडीहा दुद्धी, सोनू (30) रहीगर पुत्र राजेश, राजेश रहीगर (53) पुत्र स्वर्गीय दयाराम दोनों निवासी रामानुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। चोपन पुलिस व राहगीरों की मदद से स्कार्पियो सवार घायल सभी  घायलों को एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेज दिया गया जहां से सभी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राजेश की मौत हो गई। उपेंद्र व अमरेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें