फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो खड़ी ट्रेलर में टकरायी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित बृहस्पतिवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। घटना में स्कार्पियो सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक ही गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उसे नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सासाराम बिहार निवासी रिजवान खान अपने साथियों के साथ देर रात अनपरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान करहिया के पास सडक़ के किनारे खड़ी एक ट्रेलर से उनकी स्कार्पियो टकरा गई। स्कार्पियों में सवार मोहम्मद फैज आलम, राहुल खान, रिजवान खान घायल हो गए। घटना में रिजवान के सिर में गंभीर चोट आई हैं। अनपरा थाना के उप निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां रिजवान खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें