फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को फुसला कर भेज दिया राजस्थान, करा दिया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बीते माह बहला-फुसलाकर कुछ लोगों ने राजस्थान पहुंचा दिया था और उसकी शादी भी करा दी। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते 24 दिसंबर को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत की थी कि उसकी लड़की घर के पास से लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहले अज्ञात के खिलाफ 12 जनवरी को एफआईआर दर्ज की। बीते 23 जनवरी को लापता लड़की मिली तो उसने अपनी आपबीती बताई। उसके बयान के आधार पर बीते मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में दो आरोपित महिला निर्मला देवी पत्नी राधेश्याम निवासी ग्राम मुड़ीलाडीह थाना घोरावल और बसंती देवी पत्नी रामपति पटेल निवासी ग्राम डाला चढ़ाई थाना चोपन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपित महिलाओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि निर्मला देवी नाबालिग लड़की के गांव पड़ोस की है जो उसे बहला-फुसलाकर डाला के बसंती के यहां ले गई। वहां से उसे राजस्थान ले जाकर उसकी शादी करा दी। एसआई जयप्रकाश शर्मा ने दोनों महिलाओं को शुक्रवार को पकड़ कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें