दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के खजूरी रेलवे गेट संख्या 60 के पास रेलवे के तार अचानक टूट कर एक युवक के ऊपर गिर गया था। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। प्राथमिक उपचार के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर संजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए यहां से रेफर कर दिया था । युवक की सोमवार मंगलवार की सुबह वाराणसी के एक अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे रेलवे का विद्युत तार टूटकर आनंद कुमार (18) पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी खजूरी के ऊपर गिर गया था। जिससे वह झुलस गया था, युवक की गंभीर स्थिति के कारण जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था।