फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ दफ्तर घेरा

Fri, 16 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया एरियर भुगतान की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सीडीपीओ कार्यालय राबर्ट्सगंज का घेराव किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगी। इस दौरान डीएम दफ्तर में आठ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे से उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष साधना विश्वकर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी के बीच सीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए घेराव किया।

सभा को संबोधित करते हुए साधना विश्वकर्मा ने कहा कि अभी तक मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। केंद्रों पर बैठने के लिए कुर्सी, मेज, बच्चों को बैठाने के लिए चटाई की व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन


पोषाहार ढुलाई का भुगतान नहीं किया जा रहा। महामंत्री प्रतीमा सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान हो रहीं।

 विभागीय अधिकारी उनसे जबरदस्ती काम ले रहे। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन नतीजा अभी तक सिफर है। इस मौके पर सविता, निर्मला, पूनम, संजू, भाग्यवती, अनिता, मीरा, सुशीला, उषा देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें