फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चालान का मैसेज पहुंचा तो पांच साल बाद सोनभद्र में मिली लखनऊ से चोरी स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के अमीनाबाद थाने में चोरी हुई एक स्कूटी को पांच साल बाद पुलिस ने म्योरपुर से बरामद किया है। स्कूटी का चालान हुआ तो वाहन स्वामी के नंबर पर मैसेज पहुंचा। इसके बाद चोरी गए वाहन की खोज शुरू हुई। यातायात और म्याेरपुर पुलिस स्कूटी को म्योरपुर थाने लाकर खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में लखनऊ के मॉडल हाउस अमीनाबाद निवासी विजित गुप्ता की स्कूटी चोरी हो गई थी। स्कूटी चोरी होने पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी स्कूटी का कहीं पता नहीं चला। बीते 12 नवंबर को स्कूटी का चालान मुर्धवा मोड़ रेणुकूट में हुआ। चालान का मैसेज वाहन स्वामी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पहुंचा। इस पर वह अमीनाबाद थाना पहुंचकर संपर्क किया तो पता चला कि चालान सोनभद्र में हुआ है। उसने सोनभद्र एसपी को पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने शनिवार को म्योरपुर पुलिस की सहायता से स्कूटी को बलियरी गांव से बरामद किया। यातायात प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश के बाद चालान हुई गाड़ी को कंप्यूटर से ट्रेस किया गया। स्कूटी को एक व्यक्ति के घर से बरामद किया गया है। स्कूटी थाने में खड़ी करा दी गई है और लखनऊ पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें