फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में ओडीएफ की अनदेखी

Sun, 04 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों में शिक्षा और भवनों की हालत सुधारने के लिए सरकार की तरफ से कोशिशों को परवान नहीं मिल रहा। सरकारी स्कूलों में आए दिन शिकायतें मिलती रहती हैं। जहां पर शिक्षा तो हाशिए पर है ही मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। बच्चों को पानी और शौचालय के लिए तरसना पड़ रहा।
विज्ञापन

  जनपद के अधिकतर सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में शौचालय जर्जर हाल में हैं। इसी तरह से राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में भी शौचालय की सुविधा नहीं के बराबर है। बीडीओ सुनील सिंह व ग्राम प्रधान रामफल यादव जब रविवार की सुबह राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज पहुंचे तो छात्रों को शौच के लिए बाहर जाते देख भड़क गए। बच्चों से पूछताछ के बाद बीडीओ ने फोन पर आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के अधीक्षक से वार्ता की और तीन दिन के भीतर शौचालय ठीक करने का सख्त निर्देश दिया। राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के अधीक्षक अवधेश सोनकर ने कहा कि बिजली लो वोल्टेज के कारण शौचालय तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।  वोल्टेज लो होने से परेशानी हो रही है। इसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें