फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में गरीब कल्याण जन सभा में मंत्री का स्वागत करते भाजपा के जनप्रतिनिधि - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को रामलीला मैदान में भाजपा की तरफ से गरीब कल्याण जनसभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल व राज्यसभा सांसद रामसकल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निरंतर गरीब कल्याण व सुशासन के लिए संकल्पित है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व मे गरीब कल्याण के साथ-साथ विश्व में भारत का एक अलग स्थान है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में कानून व्यवस्था से लेकर ढांचागत विकास तक की यात्रा अनवरत जारी है। मजदूरों, किसानों, व्यापारियों के हित में सरकार निरंतर काम कर रही है। सामूहिक विवाह योजना से गरीब बेटियों के विवाह की पहल भी भाजपा सरकार ने किया। राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भारत में बनी वैक्सीन समूचे विश्व के लिए संजीवनी साबित हो रही है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आए अतिथियों का अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, विधायक भूपेश चौबे, रामदुलारे, एमएलसी विनीत सिंह, केदारनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री गोविंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, अभिषेक सिंह चंदेल, उदय नाथ मौर्या, अशोक मौर्या, अनिल सिंह गौतम, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, आलोक सिंह, कमलेश चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें