फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सफाईकर्मी घायल, प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मी को जिला संयुक्त चिकित्सालय से वाराणसी ले जाते ले सफाई कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में राजमार्ग पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे सफाईकर्मी रामप्रवेश यादव (41) को धक्का मार दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को बीएचयू रेफर कर दिया। उधर घायल साथी को देखने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। एडीओ पंचायत ने नाराज कर्मियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिच्छी गांव निवासी रामप्रवेश यादव वर्तमान में सदर ब्लॉक के महुरेसर गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। सोमवार को छपका मेें सामुहिक रूप से सफाईकर्मी डीएफाओ कार्यालय के समीप साफ-सफाई कर रहे थे। सांय करीब चार बजे रामप्रवेश पानी पीने के लिए छपका पावर हाउस के समीप एक दुकान पर जा रहा था। उसी वक्त चोपन की तरफ से राबट्र्सगंज की ओर जा रही बाइक पीछे से कर्मी को धक्का मारते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों की मदद से सफाई कर्मियों ने घायल को साथी को अस्पताल ले गए। उधर घटना के बाद कोई अधिकारी कर्मी को देखने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा तो कर्मियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और सदर ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत दफ्तर के सामने पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मियों ने घायल साथी का उपचार कराने के कलिए आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराने की मांग करने लगे। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत ने घायल की हरसंभव मदद कराने का आश्वासन देकर नाराज कर्मियों को शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक घायल को लेकर उसके घरवाले बीएचयू के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें