फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में सतीश बने टॉपर, आरती और रविकांत दूसरे स्थान पर

Mon, 16 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुसागर के सतीश बैस ने सर्वाधिक 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि जीआईसी अनपरा की आरती जायसवाल और आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट के रविकांत ने बराबर-बराबर 92.8 प्रतिशत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट के ही प्रेमजीत चौबे 92.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इंटर में कुल 83.68 प्रतिशत बच्चे पास हुए।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे  पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। परिणाम से उत्साहित बच्चों ने गुरुजनों, मित्रों, परिचितों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रविवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दोपहर बाद 12 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसी बीच राबर्ट्सगंज में दोपहर 12 से दो बजे तक विद्युत कटौती होने के नाते तमाम लोग साइबर कैफे पर रिजल्ट नहीं देख सके। इस बीच मोबाइल और लैपटॉप के जरिए भी लोगों ने परीक्षा परिणाम देखा। मधुपुर प्रतिनिधि के अनुसार चंद्रगुप्त इंटर कालेज मधुपुर के बृजेश कुमार मौर्य को 92.2 प्रतिशत अंक मिला। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार ओबरा इंटर कॉलेज ओबरा के छात्र देवेश कुमार शुक्ला ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। अनपरा प्रतिनिधि के अनुसार जीआईसी अनपरा की गीता देवी और जीआईसी शक्तिनगर की ज्योति दूबे को 91.8 फीसदी अंक हासिल हुआ। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार जनता इंटर कालेज परासी पांडेय के गौरव पांडेय को 90.6 प्रतिशत अंक मिला। इसी तरह इंटरमीडिएट में 80 फीसदी तक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं की लंबी कतार रही। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अव्वल आने वाले बच्चों ने गुरुजनों के आशीर्वाद लिया और मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें