फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए सरदार पटेल

Sat, 31 Oct 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को जिले भर में मनाई गई। 
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में इस मौके पर सीडीओ महेेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीडीओ, डीडीओ, डीएसटीओ और जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 इसमें सीडीओ ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी को शपथ दिलाया। इस मौके पर साहित्यकार ओमप्रकाश त्रिपाठी, अमरेश चंद्र पाठक, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुदामा सिंह यादव, चंद्रशेखर, नयन बिहारी सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन


 जय मां भगवती सोनांचल स्कूल रौप में एकता दिवस के रूप में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस भावपूर्ण ढंग से मनाया गया।

इस अवसर पर रामेश्वर देव पांडेय, डा. शशि पाठक, शिव सिंह, राज कुमार, चंद्र किरण पाठक, मीनू श्रीवास्तव मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य कांता प्रसाद द्विवेदी ने पटेल के विशिष्ट कार्यों में राज्यों का भारतीय संघ में विलय को अति विशिष्ट बताया।

राबर्ट्सगंज स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लौह पुरुष के साथ आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा के बलिदानों का भी स्मरण किया गया।

इस मौके पर प्रबंधक फादर चार्ल्स डी अल्मेडा, प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश लकड़ा, प्राइमरी अनुभाग की प्रधानाध्यापिका शांति कुजूर, रामपति प्रसाद, राकेश द्विवेदी, ओमप्रकाश चतुर्वेदी मौजूद रहे।

प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष की जयंती मनी।  फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर सर्वजीत सिंह, उमेश चंद्र द्विवेदी, संतोष कुमार पांडेय, आलोक देव पांडेय, बृजेश सिंह, अर्चना दूबे मौजूद रहीं।

डीएवी पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की जयंती मनी। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को चाचा नेहरू पार्क राबर्ट्सगंज में मनाया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। नगर में शांति, सद्भाव, मौन मार्च निकाला गया।

इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, नूरूद्दीन खां, राजेंद्र श्रीवास्तव, नामवर कुशवाहा, धीरज पांडेय, आशुतोष दूबे, धर्मेंद्र सिंह, सोनी गुप्ता, दीपू पांडेय मौजूद रहे। उधर महिला कांग्रेस ने भी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूनम सिंह, रेखा देवी, यशोदा देवी, कलावती देवी, बचानी देवी, प्रेमा देवी मौजूद रहीं। बभनौली गांव में कांग्रेस नेत्री पूजा द्विवेदी की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें