नगर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में रविवार को यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की ओर से द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि उदयनाथ सिंह रहे। अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की। पर्यवेक्षक डॉ. वीके श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. के कुमार, चुनाव अधिकारी डॉ. सूबेदार प्रसाद की अध्यक्षता में यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मनोनीत हुए।
चुनाव अधिकारी डॉक्टर सूबेदार प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार सिंह को चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम, उपाध्यक्ष शिव मूर्ति यादव, जिला मंत्री आरडी कौशल, संगठन मंत्री राकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, ऑडिटर प्रवेशक राहुल कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि सभी पदाधिकारियों के साथ वे उनकी छोड़ी बड़ी लड़ाई लड़ूंगा और इस पद की गरिमा के दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर सुनील कुमार, हंसलाल, रामकिशुन, राजकुमार, रामानंद मौर्य, दिनेश मोदनवाल, सतीश चंद्र वर्मा, पीके निगम, पुष्पेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार, सुजीत, उमेश आदि रहे।