इसमें बच्चों ने सेंटा क्लाज के वेशभूषा में अपने कक्षा के अन्य बच्चों में
टाफी वितरित किया और क्रिसमस ट्री बनाया और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी
हुई।
बच्चों ने फैन्सी ड्रेस में सेंटा क्लाज बन सभी को अपने तरफ आकर्षित
किया। प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने बताया कि जिस तरह सेंटा ने अपने और
पराये का भेद किये बिना सभी में प्रेम व सद्भावना का पाठ पठाया। जिस तरह
प्रभु यूशू ने हम मानव जाति को आपस में प्रेम करना सिखाया वह अद्भुत है।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हर्षित त्रिपाठी, आरव जालान, कुशल सिंह, आकृति
श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, जान्हवी यादव, आयुषी, श्रेया, आशीष, पायल,
हिमांशु, शौर्य, हर्षिता, अंकुश, अलाफी व अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया। इस
अवसर पर शिक्षक सुषमा पांडेय, रीतू चतुर्वेदी, सुमन आदि मौजूद रहे।