स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह अंडर
पास पुलिया के ऊपर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने
की भिड़त हो गई।
हादसे में पिकअप सवार एक खेतिहर श्रमिक की मौत हो गई जबकि
छह घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
जब कि घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया है।
जानकारी
के अनुसार झारखंड राज्य के नगर उटारी के पतरिहा गांव निवासी खेतिहर श्रमिक
रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपनिया गांव में धान की कटाई करने के लिए
आए थे। कई दिनों तक मजदूरी करने के बाद बुधवार की सुबह सभी श्रमिक एक
पिकअप से वापस घर लौट रहे थे।
पिकअप डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक पेट्रोल
पंप के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो
गई। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके सेे फरार हो गया।
घटना में
पिकअप सवार रमेश कुमार उरांव (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजय उरांव
(35) पुत्र भोला, मुशनी देवी (50) पत्नी भोला, धानवती देवी(35) पत्नी
विजय, मृतक रमेश की पत्नी पानपती (40), दीना उरांव (30) पुत्र जदूनी,
शिलवंती (28) पत्नी दीना सभी निवासी पतरिहा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना
की जानकारी मिलते ही डाला पुलिस चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ मौके पर
पहुंच गए।
यहां उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिए जिला अस्पताल भेज दिया जबकि एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र चोपन में इलाज के िलए भर्ती कराया।
पलिस ने पिकप को थाने ले आई।
ट्रक सहित फरार चालक की खोल में पुलिस जुट गई है। कहना है कि उसे जल्दी ही
तलाश करने का प्रयास किया जाएगा