फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेलमंत्री से मिले संजीव, सावन में स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
सोनभद्र से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर   केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैश्णव को पत्रक सौपत
विज्ञापन
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सोनभद्र की रेल एवं यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सावन माह में शिवभक्तों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने और पटना-सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस में अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। वर्तमान में पटना-सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस में केवल चार जनरल कोच होने के कारण यात्रियों को भारी भीड़ और असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पूरे सावन माह के लिए इस ट्रेन में 10 से 12 अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ने का आग्रह किया।
इसके अलावा उन्होंने सिंगरौली-ओबरा-चोपन से जोगीडीह तक विशेष ट्रेन चलाने की भी मांग रखी, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके। ज्ञापन में मारकुंडी, अवई, मिर्चाधूरी और बिल्ली क्षेत्र में रेलवे दोहरीकरण कार्य के कारण प्रभावित आवागमन का मुद्दा भी उठाया गया। राज्यमंत्री ने इन स्थानों पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि पुल नहीं होने से हजारों लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें