फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र में मेगा पर्यटन एवं उद्योग महोत्सव कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जिले में पूर्व की भांति सोन महोत्सव का आयोजन दोबारा शुरू करने और इसे मेगा पर्यटन एवं उद्योग महोत्सव के रूप में विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2009-10 में शुरू हुआ सोन महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान, जनजातीय कला, लोक संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम था, लेकिन लंबे समय से इसका आयोजन बंद है। उनका कहना है कि महोत्सव को व्यापक स्वरूप दिए जाने से यह पर्यटन, निवेश, एमएसएमई, ओडीओपी, हस्तशिल्प, जनजातीय कला और स्थानीय उद्यमिता के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच बन सकता है।
ज्ञापन में प्रतिवर्ष महोत्सव का भव्य आयोजन कराने, देश के प्रमुख निवेशकों, उद्योगपतियों, पर्यटन विशेषज्ञों और ट्रैवल एजेंसियों को आमंत्रित कर जिले की औद्योगिक एवं पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की मांग की गई है। इसके लिए पृथक बजट की व्यवस्था और उच्च स्तरीय आयोजन समिति गठित करने का भी अनुरोध किया गया है। कौशल शर्मा ने कहा कि महोत्सव के नियमित आयोजन से जिले में पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, होटल, परिवहन और सेवा क्षेत्र को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें